ये हैं दुनिया टॉप 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश, जानिए भारत की स्थिति

ये हैं दुनिया टॉप 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश, जानिए भारत की स्थिति

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 19,936,210 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 732,499 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- अपना आकार बदल रहा है कोरोना वायरस, शोध में माना गया अच्छा

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 643948 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 1639599 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 46091 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 2329638 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले भारत में सामने आ रहे हैं और सबसे ज्यादा कोरोना से लोगों की मौत अमेरिका, ब्राजील और भारत में हुई है। आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

अमेरिका:             केस- 5,303,984, मौतें- 167,562

ब्राजील:               केस- 3,112,393, मौतें- 103,099

भारत:                 केस- 2,328,405, मौतें- 46,188

रूस:                   केस- 897,599, मौतें- 15,131

साउथ अफ्रीकाः          केस- 566,109, मौतें- 10,751

मैक्सिको:             केस- 485,836, मौतें- 53,003

पेरू:                  केस- 483,133, मौतें- 21,276

कोलंबिया:             केस- 410,453, मौतें- 13,475

चिली:                केस- 376,616, मौतें- 10,178

स्पेन:                 केस- 373,692, मौतें- 28,581

 

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना वायरस से जंग में नजर आ रही है उम्मीद की किरण: WHO

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।